
चाकुलिया: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक समीर मोहंती ने किया दौरा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्यामसुंदरपुर, ठाकुरबाड़ी, पिताजुडी का रविवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने दौरा किया. इस दौरान हो रही लगातार झमाझम बारिश से कई मिट्टी के घर ढह गए. कई पक्के मकानों में भी जल समा गया है. लोगों के भोजन के लिए रखे सूखे राशन भीग कर बर्बाद हो गए. विधायक समीर मोहंती ने इसको लेकर अपने स्तर से तत्काल सभी के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया. जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए हर संभव सहयोग करने का प्रशासन को निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने हर जरूरतमंद को मदद करने हेतु अपने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है. इस दौरान पर अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति, अंचल निरीक्षक पृथ्वी मुर्मू, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष शिवचरण हाँसदा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, झामुमो नेता चिकु गोस्वामी, समीर दास, बाबलू गिरी, विजय गोस्वामी, विशाल बारिक, कृति महतो, गुही हाँसदा, राम बास्के, मनोज महातो, बिस्वजीत भोल आदि उपस्थित थे.


