Advertisements

चाकुलिया: नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए चलाया जागरुकता अभियान, किया एंटी लार्वा का छिड़काव
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा नालियों और जल जमाव स्थल पर एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है. नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार ने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है.
Advertisements


लार्वा की जांच के लिए नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम में एमपीडब्लू राजेंद्र कुमार महतो, विकास गिरी, नगर पंचायत कर्मी आसिम नाथ ने घर घर जाकर डोर टू डोर जांच कर लोगों को जागरूक किया. इस दौरान कुल 6 जगह डेंगू की लार्वा मिला. स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा उन लार्वा को नष्ट कर लोगो ने चेतावनी भी दिया गया.
Related posts:
SARAIKELA NEWS: श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन पहुंचे नपं उपाध्यक्ष; कहा..... श...
SARAIKELA NEWS : अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर आगामी 30 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कुड़मी...
सरायकेला:भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 के सफल छात्र-छात्राओं को कल गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायके...

