
पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे ‘ददई दुबे’ के निधन पर कांग्रेस परिवार शोकाकुल, सभी कार्यक्रम स्थगित

राँची : मजदूरों के मसीहा, पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व सांसद मा चंद्रशेखर दुबे उर्फ़ ददई दुबे जी के निधन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शोकाकुल है। प्रदेश कांग्रेस परिवार इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पार्टी के सभी निर्धारित कार्यक्रम आगामी तीन दिनों तक स्थगित किए जाते हैं। इसी क्रम में रांची जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2025 को आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित किया जाता है। कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर हमने एक ऐसे मार्गदर्शक और कांग्रेस के समर्पित सिपाही को खो दिया, जिनकी भरपाई असंभव है। उन्होंने अपना समग्र जीवन गरीबों, श्रमिकों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। रांची जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जगदीश चंद्र महतो, सुरेश कुमार सिंह, राजीव रंजन राजू, शैलेंद्र सिंह, रेशमी पिंगुआ, अर्चना मिश्रा, सुधा देवी, महताब आलम, खगेश महतो सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन समय मेल
Related posts:

