Advertisements
Spread the love

प्रतिमा कुमारी चुनी गईं आंगनबाड़ी सेविका

Advertisements

राँची/अनगड़ा । अनगड़ा प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत मसनियां गांधी ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में प्रतिमा कुमारी, उम्र 33 वर्ष, पति मजेश मुंडा का चयन बतौर सेविका हुआ है। सेविका का चयन आंगनबाड़ी केंद्र गांधी ग्राम में किया गया, जहां चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया रोशन लाल मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सवित्री देवी, सांसद प्रतिनिधि कमेश्वर महतो, वार्ड सदस्य रेणु देवी व पुष्पा देवी, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता संजय नायक, कुलेश्वर मुंडा सहित कई स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed