Advertisements
Spread the love

चाकुलियाः शनि मंदिर में 24 जुलाई को जन्मोत्सव सह वार्षिक पूजानुष्ठान, तैयारियां जोरों पर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के धर्मशाला रोड स्थित शनि मंदिर में 24 जुलाई गुरुवार को शनि देव का जन्मोत्सव सह वार्षिक पूजानुष्ठान धूमधाम से मनाया जाएगा. इस महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं. कमेटी द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसकी जानकारी जानकारी शनि मंदिर उत्सव कमिटी के सदस्यों ने दी है. इस दौरान बताया गया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे शनि बाबा का स्नान और श्रृंगार किया जाएगा. इसके बाद सुबह 10 बजे पूजानुष्ठान, दोपहर 12 बजे नवग्रह हवन, 1 बजे आरती, 1.30 बजे पुष्पांजलि की जाएगी. वहीं देर शाम को भक्तों के बीच भंडारा का आयोजन किया जाएगा.

Advertisements

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी प्रदीप ओझा, किशोर ओझा, शंकर दास, शंभूनाथ मल्लिक, साधन मल्लिक, संजय घोष, पंकज कुईला, रविन्द्र सिंह, मुनेश्वर पोलाई, झांटू पोलाई, सुब्रत चक्रवर्ती, विजय दास, विजय राउत, बापी दास, राजू दास आदि जुटे हुए है.

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित