Advertisements
Spread the love

पोटका में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास, विधायक संजीव सरदार ने की पहल

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुलडीहा से राखामाइंस रेलवे स्टेशन तक लगभग 41 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मती कार्य की शुरुआत की गई। साथ ही 33 लाख रुपये की लागत से चांद भैरव चौक में धुमकुड़िया भवन निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।

विधायक संजीव सरदार ने नारियल फोड़कर दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि राखामाइंस रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों की आवाजाही होती है। ऐसे में जर्जर सड़क की मरम्मत से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, चांद भैरव चौक में धुमकुड़िया भवन की मांग वर्षों से लंबित थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर पंचायत में योजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, हीरामणि मुर्मू, विद्यासागर दास, हितेश भगत, चक्रधर महतो, भुवनेश्वर सरदार, अनुपम मंडल, मुखिया सारजोम मार्डी, अनिमा सिंह, ग्रामप्रधान संजू लाहा, जयप्रकाश भगत, दुखु मार्डी, ठाकुर हांसदा, बनमाली महतो, जतिन पात्र, जितराय मुर्मू, लोथरो टुडू, सनातन सोरेन, बादल हेम्ब्रम, अहमद अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर