Advertisements
Spread the love

झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर निकला शोक सह श्रद्धांजलि यात्रा, विधायक समीर मोहंती ने कहा दिशोम गुरु जन जन के नेता और अभिभावक थे

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रविवार को विधायक समीर मोहंती के सौजन्य से आयोजित अंतिम जोहार कार्यक्रम के तहत शोक सह श्रद्धांजलि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के रंकणी मंदिर से यह शोक यात्रा निकलकर मुख्य पथ होते हुए नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला चौक होते हुए केएनजे विद्यालय मैदान परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल लोग हाथों में गुरूजी शिबू सोरेन की तस्वीर और तख्तियां लिए चल रहे थे. जुलूस के साथ सीओ नवीन पूर्ति, थाना प्रभारी संतोष कुमार दल बल के साथ तैनात थे. इस श्रद्धांजलि यात्रा में हजारों महिला एवं पुरुष पैदल यात्रा कर हाथ में गुरुजी की श्रद्धांजलि लिखित तख्ती लिए हुए चल रहे थे. जिस समय यह श्रद्धांजलि यात्रा चल रही थी उस समय चाकुलिया में सभी दुकानदारों ने अपना अपना दूकान का सटर को आधा बंद करके शोक पालन किया. इस दौरान शोक यात्रा में शामिल लोगों के बीच चाकुलिया के लघु उद्योग संघ के सदस्यों ने गौशाला चौक के पास स्टॉल लगाकर शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया. संघ के अध्यक्ष दुर्गादत्त लोधा, दीपक झुनझुनवाला, संजय लोधा, विकास लोधा, परमेश्वर रूंगटा, कौशल रूंगटा, केशव रूंगटा, अभिनाष सुरेका ने गुरूजी शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

Advertisements

इस संबंध में विधायक समीर मोहंती ने कहा कि शोक यात्रा में उमड़ा जन सैलाब से यह साफ है की गुरूजी यहां के आदिवासी और मुलवासियों के दिल में रहते हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन जन जन के नेता और झारखंडियों के अभिभावक तुल्य थे. उन्होंने कहा कि वे सभी मिलकर गुरूजी के सपनों का झारखंड निर्माण कर और उनके बताएं मार्ग पर चलकर राज्य और समाज का विकास कर उन्हें श्रद्धांजलि दें. उन्होंने कहा कि उनकी आंदोलन और संघर्ष सदैव हमारे साथ रहेगा.

इस मौके पर सरोज महापात्र, असित मिश्रा, जीतवाहन राउत, शिवचरण हांसदा, धनंजय करुणामय, समीर दास, श्याम मांडी, बिजय गोस्वामी, राधानाथ मुर्मू, जादू हेम्ब्रम, डमन माझी, भृति सुंदर महतो, बलराम महतो, बुबाई दास, मो गुलाब, असगर खान, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, विशाल बारिक, कृति सुंदर महतो, गौतम शर्मा, राजेश सिंह, पिंटू सिंह, राम बास्के, मिथुन कर, विश्वजीत भोल आदि उपस्थित थे.