Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: वरिष्ठ पत्रकार धरीशचंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह का हुआ निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया के वरिष्ठ पत्रकार धरीशचंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह (57) का निधन हो गया. वरिष्ठ पत्रकार के पत्नी की निधन का समाचार मिलने पर पत्रकारों में शोक की लहर है. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेय नगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार धरीशचंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं. दिवंगत रीता सिंह अपने पीछे तीन पुत्र राहुल सिंह, रोहित सिंह और रोहन सिंह सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गई हैं. खबर मिलने के बाद पत्रकारों में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की.

इसकी सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की.

मंगलवार को गंधरूपी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.