Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: हाथियों के झुंड ने वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम पर किया हमला, तीन वनकर्मी घायल एक रेफर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत अंतर्गत मौरबेड़ा गांव में शुक्रवार की शाम जंगली हाथियों ने वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में टीम के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के गोईदो निवासी धर्मा सोरेन, चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के देवशोल गांव निवासी अभिषेक सिंह और नगर पंचायत के दिघी गांव निवासी आशीष मांडी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार धर्मा सोरेन को गर्दन और छाती में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अभिषेक सिंह और आशीष मांडी को अंदरूनी चोटें लगी हैं। ग्रामीणों और वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौरबेड़ा गांव के पास करीब छह हाथियों का झुंड मौजूद था. जब वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम के सात सदस्य हाथियों को गाँव से दूर खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक हाथियों ने टीम पर हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग कार्यालय को सूचना दी. इसकी सूचना पाकर टीम के अन्य सदस्यों ने विभागीय वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया.

Advertisements

जहाँ डॉ नरेश बसाक ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. वही धर्मा सोरेन को चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?