Advertisements

चाकुलिया: नगर प्रशासक मोटाय बानरा ने किया दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर प्रशासक मोटाय बानरा के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर नगर क्षेत्र में साफ सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्क लाईट व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रणनीति बनाया गया. बैठक में नगर प्रशासक मोटाय बानरा के द्वारा नगर प्रबंधकों, कनीय अभियंता व सफाई कर्मियों को त्योहार के सफल संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर संबंधित कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिया गया. इस मौके पर सिटी मैनेजर अनंत खलको, प्रभात मिंज, रेणुका महतो, अमित मिश्रा, दुर्गा नाथ, असीम नाथ, पल्लव झा आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:

