Advertisements
Spread the love

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, जानूम में JPL-5 क्रिकेट लीग का भव्य आगाज

 

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

 

सरायकेला/कुकड़ू : ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से कुकड़ू प्रखंड के जानूम गांव में रविवार को तीन दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट JPL-5 का भव्य शुभारंभ हुआ। JPL युवा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सरायकेला-खरसावां की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने फीता काटकर एवं मैदान में स्टंप गाड़कर किया।

 

15 से 17 नवंबर तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को उत्सवी माहौल प्रदान किया।

 

इस अवसर पर मधुश्री महतो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराने की है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच तैयार करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

 

आयोजन के दौरान झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, पंचानन केटिआर, प्रवीर कुमार महतो, गंगाधर महतो, पतिलाल महतो एवं नरेश चंद्र महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

You missed