Advertisements
Spread the love

चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य पथ के सुभाष चौक में ह्यूम पाइप बिछाने को लेकर 12 से 16 सितंबर तक मुख्य पथ रहेगा बंद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नया बाजार स्थित सुभाष चौक से जीआरपी कार्यालय तक रेल प्रशासन सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है. इस दौरान चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य पथ के सुभाष चौक पर नाली निर्माण को लेकर संवेदक ह्यूम पाइप बिछायेगा. इसके लिए 12 सितंबर से 16 सितंबर तक सुभाष चौक के समीप बहरागोड़ा मुख्य पथ बंद रहेगा. इसकी जानकारी निर्माण कंपनी के अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि सड़क बंद कर ह्यूम पाइप बिछाये जाने की जानकारी नगर पंचायत के प्रशासक व चाकुलिया पुलिस को दी जायेगी.

You missed