
दुमका : पत्थर खदान मालिक से पचास लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…
मौसम गुप्ता… ✍️

# खदान मालिक राम सोरेन से मांगी गई थी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की थी धी धमकी…
शिकारीपाड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक पत्थर खदान मालिक से पचास लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है|
मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि दिनांक 23.09.2025 को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर खदान मालिक राम सोरेन से अज्ञात अपराध कर्मीयों द्वारा रंगदारी के रुप में 50 लाख (पच्चास लाख) रुपया की मांग की गई और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। मामले में शिकारीपाड़ा थाना कांड सं0-107/2025 दिनांक 28.09.2025, धारा-308 (5) बी.एन.एस. 2023 दर्ज किया गया एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर, दुमका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठीत टीम द्वारा घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त बड़का मुर्मू उम्र 27 वर्ष, पे० सनातन मुर्मू, सा० शिमला, पो०-ढाका, लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु उम्र 33 वर्ष पे० रामे मुर्मू एवं जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा उम्र 30 वर्ष पे० बब्लू हेम्ब्रम दोनों सा० भोक्तानडीह, खाडुकदमा सभी थाना-शिकारीपाड़ा जिला-दुमका को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देने में अपनी संलिप्त होने के बात को स्वीकार की है। अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाईल फोन जप्त किया गया।
छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर विजय महतो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, पु०अ०नि० मोहम्मद इमरान, शिकारीपाड़ा थाना
पु०अ०नि० राकेश भगत शिकारीपाड़ा थाना,स०अ०नि० सोमाई किस्कु, शिकारीपाड़ा थाना
आ0/59 अमित कुमार,शिकारीपाड़ा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे|
