
“जतरा हमारी अस्मिता, हमारी पहचान — झारखण्ड की संस्कृति को सहेजने का पर्व है” : राजेश कच्छप

Arjun Kumar Pramainik …..✍️
नामकुम(राँची) । नामकुम प्रखंड के सरवल में पारंपरिक उल्लास और उमंग के साथ सोहराई जतरा सह एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा “जतरा हमारे झारखण्ड की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ इसे जीवित रखने का माध्यम है।
हमारे समाज की पहचान पहरा व्यवस्था से होती है। जल, जंगल और जमीन हमारी जीवन रेखा हैं, इन्हें बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”उन्होंने सभी को सोहराई जतरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।खेल भावना से ओतप्रोत फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार – बुरुकोचा, हाहाप (एक बड़ा खस्सी) द्वितीय पुरस्कार – जोरार पहचान टोली (एक खस्सी)तृतीय पुरस्कार – किशोर ब्रदर्स, सरवल (एक खस्सी) चतुर्थ पुरस्कार – डॉन बास्को स्कूल (एक खस्सी)कार्यक्रम के अंत में रात्रि आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय कलाकारों ने पारंपरिक गीतों से समां बाँध दिया। इस अवसर पर जतरा समिति के संरक्षक लाल सिंह मुण्डा, अध्यक्ष रवि मुण्डा, उपाध्यक्ष अनुज कुमार महतो, सचिव बबलू टुटी, उप सचिव बबलू मुण्डा, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, जतरा संचालक कृष्णा कुमार महतो, सोमरा स्वांसी, मंगल मुण्डा, सुकरा मुण्डा, एएसआई जयदेव, वार्ड सदस्य अंशु मुण्डा, बिरसा महतो, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
—
Related posts:

