Advertisements
Spread the love

पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के द्वारा अवकाश के दिन स्कूलों छात्र, छात्राओं एवं गांव के युवाओं का नुतनडीह जंगल भ्रमण कार्यक्रम कर ,वनो के लाभ एवं वन संरक्षण की जानकारी दी गई।

Advertisements

जमशेदपुर संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के द्वारा मंगलवार को अवकाश के दिन स्कूली छात्र, छात्राओं व गांव के युवाओं का बांगो नूतनडीह जंगल भ्रमण (एक्सपोजर) कार्यक्रम कर वनों के लाभ व वन संरक्षण की जानकारी दी तथा जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नूतनडीह क्लब भवन में बैठक कर जंगल का नक्शा बनाया गया। नक्शा में जंगल में जलाशय,फल,फूल,साग,जड़ी बूटी को दर्शा कर जंगल भ्रमण कार्यक्रम शुरू किया। छात्रों ने 6 समूह बनाकर विशेषज्ञों के नेतृत्व में पहाड़ की चढ़ाई किया।  विशेषज्ञों ने जंगल और पहाड़ का भ्रमण के दौरान बच्चों को विभिन्न वनोत्पाद, जंगली फल, फूल,साग, सब्जी की उपयोगिता बताया। मौके पर पीसीके के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार, सलाहकार हरिश सिंह भूमिज,मानिक सरदार, गौरी सरदार, प्रियंका मुंडा, सुरेश सरदार, लखींद्र सरदार, लक्ष्मी सिंह व गोपाल किस्कु ने अपने अपने समूह के छात्रों व युवाओं से कहा कि जंगल हमारा जीवन है। जंगल हमारा आजीविका के लिए धरोहर है, बशर्ते हम सब मिलकर जंगल को संरक्षित रखें। उन्होंने बहेड़ा,कुलची साग,बेल,छोड़ी साग,आलू,बाबला,रानू,झिनूर फूल,बनकुंदरी सहित दर्जनों प्रकार के वनोत्पाद से बच्चों को अवगत कराया। इस दौरान बच्चों ने जंगल के विभिन्न उत्पादों को सूचीबद्ध किया तथा विभिन्न वनोत्पाद से हानि लाभ की जानकारी प्राप्त किया। जंगल भ्रमण कार्यक्रम में नूतनडीह के युवा,बड़ासिगदी,गितीलडीह,डोकरसाई,बांगो सहित अन्य प्राथमिक व मध्य विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

You missed