Spread the love

तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के टाटा–हाता मुख्य मार्ग पर गीतिलता गांव के पास सोमवार सुबह लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान विक्रम (कासु) बास्के (35 वर्ष), भुरसाडीह गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह विक्रम अपनी पत्नी को गितीलता छोड़कर भूरीडीह गया था। लौटते वक्त पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर टाटा–हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, अंचल निरीक्षक शांति राम षांडगी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। प्रशासनिक पहल पर मृतक के परिजन को आपदा राहत कोष से एक लाख रुपये देने और आरोपी पिकअप मालिक द्वारा अंत्येष्टि के लिए 50 हजार रुपये तत्काल देने की घोषणा की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

You missed