Advertisements
Spread the love

पांच मौजा के जमीनदाताओं ने कहा — एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड से क्षेत्र में खुलेगा रोजगार का मार्ग, रुकेगा पलायन

Advertisements

संवाददाता – जगबंधु महतो

सरायकेला । जिला के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत आदरडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में पाँच मौजा के जमीनदाताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जमीनदाताओं ने कहा कि एस.एम. स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रस्तावित उद्योग से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण युवाओं का पलायन रुकेगा।

जमीनदाताओं ने बताया कि चार वर्ष पूर्व बेरोजगारी के कारण अनेक परिवारों को रोज़गार की तलाश में बाहर जाना पड़ा था, लेकिन कंपनी के आगमन से अब स्थानीय स्तर पर काम का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामसभा की स्वीकृति और रैयतदारों की सहमति से कंपनी को ज़मीन कानूनी एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कुछ बाहरी तत्व भ्रामक बयान देकर ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कंपनी का कार्यालय आदरडीह में स्थापित है और जमीनदाताओं से निरंतर संवाद जारी है।

जमीनदाताओं ने कहा — “जिनका एक धूर भी ज़मीन नहीं गया है, वही विरोध कर रहे हैं। हमने अपने गांव के विकास और युवाओं के रोजगार के लिए ज़मीन दी है।”

बैठक के अंत में सभी जमीनदाताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कंपनी की स्थापना में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में औद्योगिक विकास और स्थायी आजीविका को बढ़ावा मिल सके।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?