Spread the love

आजसू पार्टी ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गम्हरिया स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सुसेन महतो ने कहा कि “बिरसा मुंडा ने साहस, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमारे सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का पथ प्रदर्शक है। उनकी धरोहर को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और युवाओं को उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर आगे बढ़ना चाहिए।”
उन्होंने बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि “आज हम भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट हुए हैं। आदिवासी अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमें प्रेरित करता है कि हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और दृढ़ रहें।”
उन्होंने स्थानीय युवाओं से शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, प्रखंड प्रभारी करुणा महतो, प्रखंड सदस्य जनमेजय महतो समेत कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed