Spread the love

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सरायकेला में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर — जगबंधु महतो

सरायकेला : साहित्य स्नेह एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मारवाड़ी धर्मशाला में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मनोज कुमार चौधरी, शैलेन्द्र पांडेय शैल, नारायण कुमार, अनामिका मिश्रा सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि “कवि सम्मेलन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। कविता और साहित्य के जरिए हमें अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को पहचानकर इसे मजबूत करना चाहिए।”

कवि सम्मेलन में दिल्ली, लखनऊ और जमशेदपुर से आए प्रसिद्ध कवि —
शिवम् झा कबीर, डॉ. सुधा मिश्रा, कुलदीप कलश, राजेंद्र शाह राज, सविता सिंह मीरा, सूरज सिंह राजपूत, उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय तथा संचालक विश्व रंजन त्रिपाठी ने श्रृंगार, भक्ति और वीर रस की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, गुड्डू मिश्रा, अनिल मिश्रा, दया शंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
साहित्यिक वातावरण से सराबोर यह आयोजन दर्शकों की स्मृतियों में लंबे समय तक अंकित रहने वाला साबित हुआ।

 

You missed