Advertisements
Spread the love

विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Advertisements

रिपोर्टर — अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका : हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती तथा जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया—
पहला चरण: सांस्कृतिक प्रस्तुति
दूसरा चरण: इंट्रा स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

पहले चरण में विद्यालय के प्राचार्य सलीम आजाद ने छात्रों को बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षक अमल कुमार दास ने जनजातीय नायकों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला।

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने दो आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं।
पहली प्रस्तुति में — प्राची भक्ति, भूमिका मंडल, सृष्टि भक्ति, दीपिका सरदार, तृषा साव, अर्चना गोप, श्रिती दे, स्वाति गोप, स्नेहा मंडल, रचित माहेश्वरी शामिल रहीं।
दूसरी प्रस्तुति में — बबीता कुमारी, आभा सिंह, सुरु मुखी मांडी, मिष्टी दास, सुहानी मंडल ने प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान सुब्रत दास, तृषा भट्टाचार्य और नेहा सरदार ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया।
सभा का संचालन विज्ञान शिक्षिका शाहिन आजाद ने किया।

दूसरे चरण में इंट्रा स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कक्षा 9A और 10B के बीच खेला गया।
9A के कप्तान सूर्य भक्ति, जबकि 10B के कप्तान विकास पुराण थे।
टॉस जीतकर 10B ने गेंदबाजी चुनी।
9A ने निर्धारित ओवर में 79 रन बनाए।
जवाब में 10B टीम के उपकप्तान सोमांतो पाल ने छक्कों की बारिश करते हुए टीम को जीत दिलाई।

स्कूल के प्राचार्य सलीम आजाद ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की, जबकि स्कूल के सचिव सुब्रतो डे ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विकास पुराण को दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अलोक पाल, शशांक गोप, संजय महाकुड आदि का सराहनीय योगदान रहा।