Advertisements
Spread the love

टाटा हाईवे होटल फायरिंग के बाद चांडिल पुलिस अलर्ट मोड में — कंदरबेड़ा से काली मंदिर तक होटलों–ढाबों में कड़ी जांच

Advertisements

चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा हाईवे होटल में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। घटना के तुरंत बाद चांडिल थाना प्रभारी डिल्शन विरुवा के नेतृत्व में पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस टीम ने हाईवे किनारे स्थित होटलों, ढाबों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में अभियान चलाते हुए गहन जांच की।

सूत्रों के मुताबिक कंदरबेड़ा से लेकर काली मंदिर तक पूरे हाईवे स्ट्रेच में छापेमारी अभियान जारी है, जहां छोटे-बड़े सभी होटल व ढाबों में संदिग्ध लोगों की तलाश, सीसीटीवी जांच और परिचय सत्यापन किया जा रहा।

थाना प्रभारी डिल्शन विरुवा ने स्पष्ट किया कि फायरिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने, असामाजिक तत्वों की पहचान करने और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चांडिल थाना क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस तरह के अभियान आगे भी समय-समय पर चलाए जाएंगे। अभियान के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर संतोष देखा जा रहा है, जबकि होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को हाईवे पर कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Vananchal24tvlive के लिए चांडिल संवाददाता का रिपोर्ट

You missed