
नीमडीह में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में पहुँचीं विधायक सविता महतो लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

चाण्डिल : नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा और लुपुंगडीह पंचायत में मंगलवार को पंचायत स्तरीय ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह शिविर सरकार की योजनाओं को सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में लगने वाले शिविरों का लाभ अवश्य लें, आवेदन दर्ज कराएँ और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक परिवार सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।विधायक सविता महतो ने दोनों पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इसके साथ ही चयनित लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमें आवास, पेंशन, विद्युत-संबंधी सुविधाएँ, स्वच्छता, कृषि एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभ शामिल थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और, कई आवेदन तथा शिकायतों का निस्तारण किया गया।
मौके पर उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं अधिकारी:
कुमार एस. अभिनव, प्रखंड विकास पदाधिकारी
,अभय द्विवेदी, अंचलाधिकारी,बरुण, मुखिया
,काबलू महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य ,बैद्यनाथ टुडू, जिला सचिव
,सचिन गोप, प्रखंड अध्यक्ष
,टिंकू महतो,मंगल मांझी,ग्राम प्रधान एवं सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी
नीमडीह क्षेत्र में आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हुआ और विभिन्न सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।
Related posts:

