Advertisements
Spread the love

बिरंची महतो के जरिए शहर को मिला एक और शतकवीर रक्तदाता।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर । रेयर ग्रुप के रक्त की कमी के बीच पांच रेयर ग्रुप के रक्तदान के साथ सबसे महत्वपूर्ण, टाटा स्टील में कार्यरत कदमा निवासी 63 वर्षीय बिरंची महतो, ने मंगलवार 25 नंबर मेरे को अपना शतकीय पारी को पुरा किया, 16 जुन 1987 को पारी की शुरुआत करने वाले बिरंची महतो, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा, 8 मार्च 1997 को 25 बां, 6 मई 2005 को 50 बां, 26 मार्च 2012 को 75 बां रक्तदान करते हुए, आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ जमशेदपुर ब्लड सेंटर पहुंचकर अपना शतकीय पारी को पुरा कर लिया। बिरंची महतो ने अपने शतकीय पारी को पिता स्वर्गीय हरीश चंद्र महतो, माता स्वर्गीया भवानी देवी के नाम समर्पित किया। पारी की समय समय पर उत्साह वर्धन का श्रेय अपने धर्मपत्नी बालिका देवी को, तो रक्तदान शुरुआत का श्रेय उन्होंने कदमा निवासी दिलीप घोष को दिया. बिरंची महतो ने अपने रक्तदान के मुहिम में, बेटा, बेटी, पुत्रवधू, दामाद, भतीजे को भी जोड़ा. ताकि स्वैच्छिक रक्तदान को और बढ़ावा मिले। रक्तदान के पश्चात शतकवीर रक्तदाता बिरंची महतो को जमशेदपुर ब्लड सेंटर की और से शाॅल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह तो टीम पीएसएफ की और से निदेशक अरिजीत सरकार की और से कई तरह के प्रतीक चिन्ह, टी-शर्ट प्रदान किया गया। परिवार के सदस्यों के रूप मे, सची रानी महतो, श्रवण कुमार, अंजली कुमारी, देवाशीस महतो, लाल कुमार महतो, त्विशा देव. जमशेदपुर ब्लड सेंटर के डाॅकटर रीता सिंह, धनंजय कुमार, तापस, रश्मि श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा उपस्थित रहे।

वाईट—अरिजीत सरकार।

You missed