Spread the love

पोटका के हैंसलबील पंचायत में, आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार, कार्यक्रम आयोजित

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर /पोटका । झारखंड सरकार द्वारा चलाया जा रहा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार 26 अगस्त 2025 को पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसलबील पंचायत मंडप परिसर में 6 पंचायतों, जैसे की हेंसलबील,माटकू, चांदपुर,सानग्राम,मानपुर व हेंसलआमदा के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन किया गया।ईस कार्यक्रम का शुभांरभ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर सोरेन एवं प्रभारी पदाधिकारी सह एलआरडीसी सच्चिदानंद महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पदाधिकारियों के द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के उद्देश्य एवं सफलता पर जानकारी दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना 113,अबुआ आवास योजना 25, मुख्यमंत्री पशुधन योजना 3,केसीसी 21, सर्वजन पेंशन योजना 15,जाति,आय व आवासीय 10,श्रम नियोजन कौशल 2, स्वास्थ्य चिकित्सा 154, मनरेगा जाब कार्ड 12, आयुष्मान कार्ड 18 तथा आभा कार्ड 48 जमा लिए गए।ईस कर्ज क्रम में है जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,बीपीआरओ मनोज सिन्हा,पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रदीप कुमार, मुखिया सावित्री हांसदा, ज्योत्सना हांसदा,सुनीता सिंह, अभिषेक सरदार,ईरादेवी सिंह व अर्धेंदु सरदार, हितेश भकत, रजनी षांडगी, दुखु मार्डी के साथ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed