Advertisements
Spread the love

बालिजुरी पंचायत भवन परिसर में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका : पोटका के बालिजुरी पंचायत भवन परिसर में आयोजित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में तुरंत सेवाएँ प्रदान कीं। पंचायत स्तर पर आयोजित यह कैंप ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के सीधे अपने पंचायत में लाभ प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे और अनेक विभागों द्वारा पेंशन, आवास, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा, खाद्यान्न एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और स्वीकृति पत्र प्राप्त किए। अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया। विधायक संजीव सरदार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनता के द्वार तक पहुँच रही है। हमारी मंशा साफ है— हर परिवार को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा और बिना किसी देरी के मिले। एक भी पात्र परिवार वंचित न रहे।
उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने गाँव के विकास में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा वर्तमान राज्य सरकार जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विकास को सबसे पहले लोगों तक पहुँचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण मुंडा, अंचल अधिकारी निकिता वाला, पूर्व जिला परिषद हीरामणि मुर्मू, पूर्व जिला परिषद चन्द्रवती महतो, झामुमो नेता सुनील महतो बीपीआरओ मनोज सिन्हा, सीएचसी प्रभारी रजनी महाकुड़, साथ में 18 विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

वाईट—संजीव सरदार– विधायक पोटका।

You missed