Advertisements

अनगड़ा के नारायण सोसो में नए संजय स्टोर का भव्य उद्घाटन
Arjun Kumar Pramanik……..✍️
अनगड़ा(राँची) । अनगड़ा प्रखंड के नारायण सोसो, शालिनी अस्पताल के समीप नए संजय स्टोर का आज भव्य उद्घाटन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष एतवा उरांव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि आशीष मुण्डा, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव, नागपुरी कलाकार केशव केसरिया, जिला सोशल मीडिया समन्वयक कुलेश्वर मुण्डा, समाजसेवी पुशनाथ मुण्डा, आदित्य पाहन और कमलेश पाहन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर सभी अतिथियों ने स्टोर संचालक संजय करमाली को शुभकामनाएँ दीं। संजय करमाली ने कहा कि ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता की वस्तुएँ और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
