Advertisements
Spread the love

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, असनबनी में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Advertisements

चांडिल । सरायकेला खरसावां जिला चाण्डिल प्रखंड आंसनबनी में एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,में विश्व एड्स दिवस-2025 के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बी.एससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है,लेकिन इसके बारे में सही जानकारी, जागरूकता और सावधानी से हम इससे बचाव कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को एड्स के लक्षण, कारण, संक्रमण के तरीके और रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में नर्सिंग संकाय के सदस्यों ने भी छात्रों को एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि एड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे व्यक्ति विभिन्न बीमारियों का आसानी से शिकार हो सकता है। संकाय सदस्यों ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिए।
कार्यशाला के दौरान छात्रों ने समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने, इसके संक्रमण को रोकने और मिथकों को दूर करने की शपथ ली।
अंत में, कार्यशाला का समापन निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग हमेशा समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Vananchal24tvlive से चांडिल संवाददाता का रिपोर्ट