Advertisements
Spread the love

अफीम की खेती रोकने को मातकमडीह पंचायत में 40 किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बीज वितरण

Advertisements

चांडिल(सरायकेला-खरसावां) । चांडिल प्रखंड के मातकमडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को अफीम की खेती पर रोक लगाने और किसानों को वैकल्पिक फसल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी तलेश्वर रविदास एवं अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने संयुक्त रूप से 40 किसानों के बीच चना 160 किलोग्राम, सरसों 80 किलोग्राम तथा मसूर 20 किलोग्राम बीज का वितरण किया। बीडीओ तलेश्वर रविदास ने कहा कि अफीम की खेती गैरकानूनी एवं समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए सरकार किसानों को सुरक्षित एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करा रही है। मौके पर अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार महतो, बीटीएम अमिताभ मांझी, एटीएम जसपाल गोप, पंचायत मुखिया सुखलाल मांझी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्देश्य रबी फसल उत्पादन बढ़ाकर क्षेत्र को नशा मुक्त, सुरक्षित और उन्नत कृषि प्रणाली की ओर अग्रसर करना है।

Vananchal24tv live के लिए चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

You missed