
ईचागढ़ के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

चाण्ड़िल : झारखंड विधानसभा सत्र के पूर्व रांची में आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होने के क्रम में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण और एकाग्रता सफलता की कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्थानीय युवाओं में किसी प्रकार की प्रतिभा की कमी नहीं है, बस सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़े स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकते हैं।विधायक सविता महतो ने यह भी कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि उन्हें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी मदद करता है। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, युगल किशोर महतो, विजय कृष्ण महतो, अनिल सिन्हा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।
एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

