Spread the love

चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में 25वाँ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल में शुक्रवार को 25 वाँ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर गौतम सरकार, मानस भट्टाचार्य, मोहन बगान एथलेटिक क्लब के कोषाध्यक्ष संदीपन बनर्जी मौजूद थे. इस अवसर पर स्कूल के सेक्रेटरी मलय खां एंव प्रिंसिपल शांतनु दत्ता ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ सदस्य पंपा खान भी उपस्थित थी. खेल महोत्सव का मुख्य अतिथि ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया.

Advertisements
Advertisements

इस दौरान 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, बैलून रेस, मेढ़क कूद, शॉटफूट, ऊंची कूद, थ्री लेग रेस, रिले रेसव समेत अन्य सभी प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया. इसके बाद विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर गौतम सरकार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में खेलकूद होना बहुत अच्छी बात है. इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. सामाजिक एकता बढ़ाता है. शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए खेलकूद ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि आज के समय पर बच्चे मैदान से दूर होते जा रहे हैं. इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को मैदान में अवश्य भेजें, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके.

इस मौके पर स्कूल के सचिव मलय कुमार खां, प्रिंसीपल संतानु दत्ता, सहायक शिक्षक वकील अहमद, सोनाली मुखर्जी, सौमेन दे, देवाशीष मंडल, कन्हाईलाल किस्कू, पियूष रंजन महतो, शीला महतो, बिपाशा महतो, गौतम चक्रवर्ती, सरोजा गांगुली, ममता दत्त, शालिनी मिश्रा, असित दे, ग्लोरिया जेना, माला हांसदा, सलीना परवीन, स्काउट गाइड शिक्षक पी के मोहंती, श्यामल महतो, पवित्र मंडल, दुआ रीच, मिली गिरी, ग्लोरिया जेना, राजाराम भगत, सुमन पैरा, सुनीता अग्रवाल, उत्तम मेहता, गणेश देव, प्रदीप सरदार आदि उपस्थित थे.