Spread the love

पोटका प्रखंड क्षेत्र के चाकड़ी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं का वन भोज सह शैक्षणिक भ्रमण।

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जामशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी द्वारा 12वीं कक्षा के 105 छात्र-छात्राओं ने वनभोज सह शैक्षणिक भ्रमण हेतु चांडिल जलाशय नौका विहार अभयारण्य का भ्रमण कराया गया।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विज्ञान के शिक्षक कृष्ण सिंह व बादल सिंह सरदार ने चांडिल जलाशय में बिजली उत्पादन, प्रधानाध्यापिका जोबा सोरेन व सुबिला सरदार ने मछली पकड़ने व पालने का कौशल व चांडिल जलाशय का साहित्यक परिदृश्य एवं किरण कुजूर व अतूल महतो ने अभयारण्य के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व दशम जलप्रपात पर छात्र-छात्राओं को रूबरू करवाये।
उक्त वन भोज एवं शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदर्शन सरदार, शैक्षणिक समिति के सदस्य उज्वल कुमार मंडल उपस्थित रहे।

You missed