Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: माल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर कुमार महंती से की शिष्टाचार मुलाकात

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में माल समाज को अनुसूचित जाति, जनजाति में शामिल किए जाने का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाने पर रविवार को माल समाज के सम्मानित प्रतिनिधिमंडल चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में रविवार को विधायक समीर कुमार महंती से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार महंती ने बताया कि माल समाज एवं दण्डक्षेत्र माझी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में यह मांग रखी गई है कि उक्त समाजों को अनुसूचित जाति, जनजाति में उचित स्थान प्रदान किया जाए. उन्होंने कहा कि यह समाज लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है और इन्हें संवैधानिक अधिकार मिलना अत्यंत आवश्यक है. माल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में उनकी आवाज़ मजबूती से उठाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया. विधायक समीर कुमार महंती ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे समाज के अधिकार, सम्मान एवं समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और इस न्यायोचित मांग को हर स्तर पर उठाते रहेंगे.

Advertisements

You missed