
खिजरी में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर शुरू

अनगड़ा (राँची)। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप की सिफारिश पर स्वीकृत 100 केवीए क्षमता वाले नए बिजली ट्रांसफार्मर का गुरुवार को रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं स्थानीय निवासी बिहारी मुंडा ने बताया कि पुराना ट्रांसफार्मर हाल ही में खराब हो गया था, जिसके बाद मात्र चार दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर उद्घाटन कर दिया गया। विधायक की त्वरित पहल से गांव को नया ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसके लिए आभार व्यक्त किया। उद्घाटन अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, मुखिया प्रतिनिधि मधुसूदन मुंडा, विधायक प्रतिनिधि (खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) आशीष मुंडा, ऊर्जा विभाग के छोटेलाल महतो, पंचायत अध्यक्ष तिवारी भोगता, कांग्रेस नेत्री देवकी कुमारी एवं संगीता कैथा, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव, कांग्रेस नेता मुन्ना मुंडा, वार्ड सदस्य जितेंद्र मुंडा, मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस संतोष कच्छप, जगेश्वर कुम्हार, मनीष बड़ाईक सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है और लोगों को अब अधिक स्थिर व बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

