Spread the love

चाकुलिया: नगर प्रशासक के निर्देश पर क्षेत्र में ठंड से राहत के लिए की गई अलाव की व्यवस्था

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर प्रशासक के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यापक व्यवस्था की गई. यह पहल खासकर गरीब, बेसहारा, बुजुर्ग, दैनिक मजदूर एवं सड़क किनारे रहने वाले लोगों की परेशानी को ध्यान में रखकर की गई है. इस दौरान चौक, चौराहों, आसपास और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है.

Advertisements
Advertisements

You missed