Advertisements
Spread the love

राँची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

Arjun kumar Pramanik…..✍️

राँची। राँची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आज भाष्कर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सूर्य मंदिर परिसर में सामाजिक सेवा के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं लगभग 60 से 70 महिला एवं वृद्ध नागरिकों को भी कंबल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। जब एसोसिएशन के पदाधिकारी विद्यालय परिसर में पहुँचे तो विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया तथा पुष्प वर्षा कर सभी का आत्मीय स्वागत किया।
इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सराफ ने किया। इस अवसर पर सचिव शिव कुमार बिरला, कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्य मिलन साहू, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गणेश सिंघानियां, जय प्रकाश, संजीव प्रकाश, मिट्ठू, मनोज राय एवं संजय माथुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दीपक सराफ ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और एसोसिएशन भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
वहीं सचिव शिव कुमार बिरला ने अपने वक्तव्य में कहा कि राँची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन केवल व्यापारिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है और आगे भी एसोसिएशन जरूरतमंदों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम को स्थानीय लोगों एवं विद्यालय प्रबंधन ने सराहना के साथ स्वागत किया।