Advertisements
Spread the love

समाज को संगठित करने पर जोर, झारखंड प्रदेश नाई संघ की बैठक संपन्न

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

राँची । झारखंड प्रदेश नाई संघ ट्रेड यूनियन ठाकुर (नन्द वंशीय) का एक दिवसीय सम्मेलन  प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में रांची स्थित पुराना विधानसभा के संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में राज्य भर में नाई समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति पर गहन चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नाई समाज लंबे समय से उपेक्षित रहा है, इसलिए अब समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। संघ ने राज्य सरकार से नाई समाज को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ देने, जाति प्रमाण-पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान, स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा, प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल करने की मांग की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रिंस ठाकुर ने कहा कि नाई समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। शिक्षा, संगठन और आत्मनिर्भरता के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं होगा, तब तक उसे उसका उचित हक और सम्मान नहीं मिल पाएगा। झारखंड प्रदेश नाई संघ द्वारा समाज को एक मंच पर लाने का यह प्रयास सराहनीय है और यह संगठन सरकार एवं समाज के बीच सेतु बनकर नाई समाज के हितों की प्रभावी आवाज बनेगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को और मजबूत करने के लिए आगामी दिनों में जिला एवं प्रखंड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पलामू, लातेहार, चतरा, रामगढ़ एवं सरायकेला-खरसावां जिलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

You missed