Spread the love

खिजरी विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

अनगड़ा (राँची) । खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के सौजन्य से ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कम्बल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अनगड़ा प्रखंड के हेसातू पंचायत अंतर्गत सिकिदिरी बाजार टांड तथा हरातू के ईद मोड़ में असहाय, बुजुर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच गर्म कम्बलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव एवं विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा द्वारा की गई। कांग्रेस नेत्री किरण करमाली ने जानकारी दी कि हेसातू पंचायत में 100 तथा हरातू पंचायत में 20 लाभार्थियों को कम्बल उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में दोनों पंचायतों में कम्बल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। अब तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10,000 से अधिक कम्बलों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना इस पहल का उद्देश्य है और ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि (खाद्य आपूर्ति विभाग) अजय करमाली, पंचायत अध्यक्ष भोला करमाली, उपाध्यक्ष बालेश्वर भोगता, गोपाल करमाली, बालेश्वर बेदिया, कांग्रेस नेत्री निर्मला देवी, महासचिव मनोज पहान, किशोर मुंडा, दिलेश्वर गंझु, उमेश बेदिया, संगीता खातुन, कृष्णा करमाली, शिबु बेदिया, सौरभ खान, विजय मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You missed