Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया सामाजिक विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को जिले के वर्ग 6 से 8 एवं 9 से 12 तक के छात्रों के द्वारा सामाजिक विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रत्येक प्रखंड से 06 -06 मॉडल का प्रदर्शनी किया गया. निर्णायक मंडली के द्वारा वर्ग 6 से 8 में प्रथम स्थान पर जेबीएवी गुड़ाबांधा, द्वितीय स्थान पर पीएम श्री केजीबीवी पोटका और तृतीय स्थान पर पीएम श्री धालभुमगढ़ ने बाजी मारी. वहीं 9 से 12 वर्ग में प्रथम स्थान पर आदिवासी +2 विद्यालय सीतारामडेरा जमशेदपुर, द्वितीय स्थान पर पीएम श्री केजीबीवी चाकुलिया और तृतीय स्थान पर मनोहरलाल +2 उच्च विद्यालय चाकुलिया ने बाजी मारी. इस दौरान सभी सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर हौसला बढ़ाया गया. साथ ही निर्णायक मंडली के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन डायट के प्राचार्य के निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य राम नाथ सिंह, संकाय सदस्य अंकिता चंपा मुर्मू, विक्टर विजय सामद, जुथिका भकत एवं डायट के सभी कर्मी के सहयोग से सम्पन्न कराया गया.

Advertisements

You missed