
चाकुलिया: पूर्व सांसद सुनील महतो जयंती एवं स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर कुड़मी समाज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत माटियाबांधी पंचायत के दुर्गा मण्डप प्रांगण स्थित सामुदायिक भवन में पूर्व सांसद सुनील महतो जयंती एवं युवा प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर चौथे वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ दोनों महापुरुषो को श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया गया. इस शिविर में 74 व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकृत कराया गया. वहीं रक्तदान शिविर में कुल 67 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जिसमें पुरुष रक्तदाता 64 व्यक्ति एवं 03 महिला रक्तदाता शामिल थे. व्यक्ति रक्तदान दिया. ग्रामीण क्षेत्र में कुड़मी संस्कृति विकास समिति द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित एवं थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के साथ साथ जरुरतमंदों को खून उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है. फलस्वरूप समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो को चलता फिरता ब्लड बैंक माना जाता है एवं ब्लड मैन के नाम से जाने जाते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में समिति द्वारा नव वर्ष शुरुआत का यह तीसरा रक्तदान शिविर आयोजन हैं. इस मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति संस्थापक अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, मुखिया जादुनाथ हेम्ब्रम, आयोजन समिति अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो, सचिव चित्तरंजन महतो, कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान उत्तम महतो, पंसस महिनी मोहन महतो, उप मुखिया रेबाकान्त महतो, भवतोष महतो, शिक्षाविद सुखेन्दु महतो, तरुण महतो, सुजीत महतो, निर्मलेन्दु महतो आदि उपस्थित थे.

Related posts:

