नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 15 से पार्षद के मृणाल कांत झा ने आज नामांकन दाखिल किया
Advertisements

Advertisements

दुमका संवाददाता -मौसम गुप्ता
दुमका : नगर निकाय चुनाव 2026 मे पांचवें दिन मंगलवार को दुमका नगर परिषद के वार्ड पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों मृणाल कांत झा ने नामांकन किया। वहीं नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक है। मंगलवार भारी संख्या में उम्मीदवार नामांकन करने के लिए उम्मीदवारों के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक समाहरणालय पहुंचे थे। समाहरणालय परिसर में कई उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ लग गई थी।
रोचक होने वाला है दुमका का चुनाव
जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा, यह कहना फिलहाल मुश्किल है, लेकिन इतना तय है कि इस बार दुमका नगर परिषद का चुनाव बेहद रोचक और कांटे का मुकाबला साबित होने वाला है। फिलहाल सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

