Spread the love

परिवर्तन के साथ विकास की गंगा बहाने का संकल्प, निकिता,स्वर्णकार ने भरा नामांकन

Advertisements
Advertisements

गाम्हरिया-संवाददाता- जगबंधु महतो

निकिता स्वर्णकार बोलीं-वार्ड ही मेरा परिवार

आदित्यपुर सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 से भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी धनंजय स्वर्णकार की धर्मपत्नी निकिता
स्वर्णकार ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान वार्ड क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में महिला एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती निकिता स्वर्णकार ने कहा कि “वार्ड नंबर 3 मेरा परिवार है और वार्ड के सभी लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार युवाओं को मौका दें, क्योंकि परिवर्तन ही संसार का नियम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में परिवर्तन के साथ ही वार्ड में विकास की गंगा बहेगी।

नामांकन के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जे.एन. दास, रूपेश गोराई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं एवं समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने एकजुट होकर निकिता स्वर्णकार के पक्ष में समर्थन जताया और वार्ड के विकास के लिए उनके नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया।
समर्थकों का कहना है कि निकिता स्वर्णकार के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 में विकास को नई दिशा मिलेगी और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।