Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के कमलपुर गांव में बीते गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। जहां स्थानीय नाले में स्नान करने गई गांव की एक 26 वर्षीया समीरण खातून की मौत करंट लगने से हो गई।

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जर्जर बिजली का तार टूट कर नाले में गिरने से प्रवाहित करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही समीरण की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान और भी कई महिला एवं पुरुष नाले में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पहले घटी घटना से सावधान होकर सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला का 1 वर्ष का बच्चा भी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीनी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। साथ ही मृतक महिला के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

You missed