
चाकुलिया: अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने नामोपाड़ा काली मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरू किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने नामोपाड़ा काली मंदिर में मां का आशीर्वाद लेकर डोर टू डोर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने नामोपाड़ा काली मंदिर से राशमंच होते हुए रंकणी मन्दिर तक डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इसके अलावा वार्ड संख्या 2, 3 ओर 9 में भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आम जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं. इस दौरान क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह, समर्थन और आशीर्वाद देखने को मिला.


जनसंपर्क के दौरान चन्दना मुर्मू ने मतदाताओं से अपील किया कि आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन क्रम संख्या 1 में एयरकंडीशनर चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के हर वार्ड में विकास सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत को स्वच्छ, सशक्त और विकासशील बनाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है.

इस मौके पर अभय सिंह, लखन मांडी, साधन मल्लिक, दिनेश सिंह, पार्थों महतो, मनोरंजन महतो, संजय दास, चंदन महतो, मुरली महतो, जया दास, चन्द्रा बेरा, दीपेश पोलाई, रोहित पति, पुटू शीट आदि उपस्थित थे.
Related posts:

