Spread the love

चाकुलिया: स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य तरुण मोहंती को मातृ शोक, अंतिम संस्कार कल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य तरुण कुमार मोहंती के पूज्य माताजी कल्याणी मोहंती का स्वर्गवास हो गया. इस दुखद समाचार से पूरे गांव सहित क्षेत्र में भी में शौक का माहौल उत्पन्न हो गया है. वह विगत कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. स्वर्गीय कल्याणी महतो 84 वर्ष कि थी और वह एक गृहिणी थी. ज्ञात हो कि विगत दो वर्ष पहले ही प्राचार्य तरुण मोहंती के पिताजी मृगांक शेखर मोहंती का भी देहान्त हो चुका है. ऐसे में माताजी के स्वर्गवास होते ही पूरे मोहंती परिवार सदमे में हैं ओर यह मोहंती परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. स्वर्गीय कल्याणी मोहंती अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई.

Advertisements
Advertisements

You missed