Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने विभिन्न शिव मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पहुंचकर किया पूजा-अर्चना, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं व्रतियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में भक्तिमय वातावरण देखा गया.

Advertisements

इस अवसर पर चन्दना मुर्मू ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और विकास का वातावरण बना रहे. उन्होंने नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य तथा चाकुलिया के सर्वांगीण विकास की कामना की.

पूजा-अर्चना के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का आशीर्वाद लिया.