Advertisements
Spread the love

घाटशिला : शहीद दिलीप बेसरा के जन्म जयंती भूतपूर्व सैनिक संगठन ने मनाया…

दीपक नाग …✍️

Advertisements

इस अवसर पर शहीद दिलीप बेसरा चौक गोपालपुर ओवर ब्रिज के समीप शहीद के आदम कद प्रतिमा पर घाटशिला के पूर्व सैनिक अर्धसैनिक संगठन द्वारा माल्यार्पण और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया । शहीद के माता फुलमनी बेसरा पिता सिंगरई बेसरा को अंगवस्त्र और साल देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में माता फुलमनी बेसरा पिता सिंगरई बेसरा, शौर्य चक्र से सम्मानित वारंट ऑफिसर (R)मो जावेद , कैप्टन धनों टुडू, कैप्टन जगन्नाथ सिंह, कैप्टन सुगदा मार्डी, फ्लाइंग ऑफिसर टेक्लाल महतो सूबेदार मेजर लुगु बास्के, सार्जेंट रवींद्र कुमार सिंह, सार्जेंट सनत कुमार बेरा सेना मेडल से सम्मानित हवलदार रघुनाथ हांसदा, नायब सूबेदार सुशीला मुर्मू ,सब इंस्पेक्टर पांचू राम मुर्मू, ASI भांजो बारी, ASI राकेश टुडू हवलदार गणेश मुर्मू, दिलीप हांसदा सुरेश बास्के, मनोहर समद, SL दत्ता, ASI रतन मुर्मू, वीर नारी हेमयंती मुर्मू, सुनीता त्यागी, शीला मुर्मू, पानो टुडू प्रकाश छेत्री, मुकुल महापात्र, रणजीत दत्ता, कार्यक्रम का संचलन पूरे सैनिक प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया शौर्य चक्र मो. जावेद ने कहा झारखंड राज्य में शहीद परिवार को दूसरे राज्यों जैसे annuity सालाना ग्रांट दिया जाता है, वीरगति और वीरता पुरस्कार से सम्मानित सैनिकों को भूमि आवंटन करना ना कि verbal सम्मान और साल और बुके से ऊपर उठकर सच्चे आर्थो में तभी सम्मान होगा, जिससे सैनिक परिवार को आर्थिक बल मिलेगा ।

You missed