Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी संध्या रानी सरदार ने विभिन्न वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव की जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी संध्या रानी सरदार ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ वार्ड संख्या 3, 7, 11 समेत अन्य वार्ड क्षेत्र में पदयात्रा कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने संध्या रानी सरदार का जोरदार स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. प्रत्याशी संध्या रानी सरदार ने कहा कि जनता की आवाज के तौर पर हम मेयर के तौर पर काम करेंगे ताकि जनता के सारे लंबित काम पूरा किया जा सके. उन्होंने बताया कि कचरा का निष्पादन, साफ सफाई, पानी और गली मोहल्ले में सड़क बनाने का काम को पूरा करना ही हमारा संकल्प है.

Advertisements

You missed