
दुमका नगर निकाय चुनाव 2026: रवि शंकर मंडल ने जारी किया विस्तृत घोषणा पत्र


दुमका संवाददाता ,-मौसम गुप्ता
दुमका नगर निकाय चुनाव–2026 के तहत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि शंकर मंडल रेलवे स्टेशन के पास रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय में प्रेसवार्ता कर नगर परिषद के समग्र विकास को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया।
घोषणा पत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, घर-घर कचरा संग्रहण, शहर की नियमित साफ-सफाई, सीसीटीवी निगरानी, सीवरेज–ड्रेनेज सुदृढ़ीकरण, जल-जमाव से मुक्ति, प्रदूषण नियंत्रण, कार्बन पार्क निर्माण, टैक्स सुधार, ऑटो–टोटो स्टैंड, ट्रैफिक जाम से राहत, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार, आवासहीन परिवारों को आवास, प्रमाण-पत्रों का 7 दिनों में निर्गत करना जैसे कई अहम संकल्प शामिल हैं।
रवि शंकर मंडल ने कहा की जैसा की आप सभी जानते ही हैं की कोयले से होने वाले गंदगी की सफाई को लेकर हम आंदोलनरत हैं साफ सफाई ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी जैसे
दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए 70 सप्ताह से धरना दे रहे हैं और 2021 से एनजीटी कोर्ट में कैस लड़कर 10 करोड़ का फाइन भी कोयला कंपनी को लगवाए हैं साथ ही मेरे अध्यक्ष बनने के बाद कोयला मंत्री और रेल मंत्री से मिलकर दुमका रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग यार्ड को हटाने का काम करेंगे
दुमका में वर्षों से शहर के बीचो-बीच कूड़े के पहाड़ को शहर से हटाने का काम करेंगे जो जमीन कूड़ा डंपिंग के लिए चिन्हित हुई है भारुडीह, ठाड़ी, गांव के बीच वहाँ कूड़े के ढेर को 30 दिनों के अंदर स्थानांतरित करेंगे
दुमका नगर परिषद में एक टोल फ्री नंबर जारी करेंगे जिसमें सभी समस्या का समाधान किया जाएगा।

