Advertisements

सरायकेला। विजयादशमी के अवसर पर आदिवासी समाज में दसमी करमा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड के मानिकबाजार गांव के लेयांगी परिवार द्वारा विशेष पूजन कार्यक्रम किए गए। जिसमें परंपरा अनुसार गाजे बाजे के साथ करम डाल लाकर अखाड़े में स्थापित किया गया। जहां पुजारी जीवन लेयांगी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच दसमी करमा पूजा संपन्न कराई गई। भक्त इस अवसर पर उपवास व्रत रखते हुए पूजा में शामिल हुए। पूजा संपन्न होने के पश्चात प्रसाद सेवन कर अखाड़े में परंपरा के अनुसार हो नृत्य का दौर देर रात तक चला।
Related posts:
RAJNAGAR NEWS : हेंसल में माँ जगद्धात्री पूजा की तैयारी सम्पन्न।पहले दिन भक्तों की उमड़ी अपार भीड़।गाँ...
Chandil : डैम के विस्थापितों का नियोजन, वासगत पर्चा व घोड़ानेगी मौजा के रैयतो की मांग सविता महतो ने ...
राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों के चौक चौराहे पर अलाव जलाकर ठिठुरन से राहत दिलाने का कार्य किया ज...

