Advertisements

नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई, कलश एवं प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन..
सरायकेला। परंपरा और हर्षोल्लास के साथ सरायकेला नगर क्षेत्र में मनाए गए मां दुर्गा पूजन उत्सव का समापन विजयादशमी पर कलश विसर्जन के साथ किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ विभिन्न मां दुर्गा पूजा आयोजन समितियों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसे माता के भक्तों द्वारा नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी ने माता दुर्गा के अगले वर्ष आने की मंगल कामना करते हुए आबार एशो मां….. के अंतरहृदयध्वनि के साथ अंतिम विदाई दी। इसके तहत नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा आयोजक समितियों द्वारा कलश एवं प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय खरकई नदी में किया गया।
सरायकेला पुराने बस स्टैंड चौक स्थित सरकारी दुर्गा पूजा मंडप में इस अवसर पर सरायकेला अनुमंडलधिकारी राम कृष्ण कुमार द्वारा अपराजिता पूजन किया गया। जिसके बाद पूजा का संचालन कर रहे राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक तपन कुमार पटनायक की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पुजारी गोपाल कृष्ण होता एवं वरिष्ठ कलाकार विजय साहू सहित केंद्र के कलाकार गण और माता के भक्त साथ रहे।
Related posts:
उम्र 65 वर्षीय बृद्ध पुरूष का शव दुखु मार्केट के पीछे मिला, पुलिस पहचान जुटाने में लगी है .....
SARAIKELA : कोजागरी पूर्णिमा पर श्रद्धा भाव के साथ पूजी गई माता लक्ष्मी; व्रतियों ने पूजा अर्चना कर ...
Hement Soren सभी आईजी, डीआईजी और एसपी से मुखातिब होंगे सीएम हेमंत सोरेन, 22 सितंबर को करेंगे समीक्षा...

